फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मालगाड़ी का इंजन उतरा, करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा ट्रैक

Thu, 26 Oct 2023 12:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रेलवे के एक अफसर ने बताया कि स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी के इंजन का पहिया उतरने की जानकारी होते ही स्टेशन डायरेक्टर समेत अन्य कई अफसर मौके पर पहुंचे। इंजन से अलग कर मालगाड़ी को दूसरे इंजन से पीछे खींचकर मेन लाइन से अलग किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैरवी स्टेशन जा रही मालगाड़ी मंगलवार को दिन में करीब 11:30 बजे गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के यार्ड में आते वक्त डिरेल हो गई। इस मालगाड़ी के इंजन का पहिया ट्रैक से नीचे उतर गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर वरिष्ठ अफसर पहुंचे और इंजन को ट्रैक पर लाने का कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन

रेलवे के एक अफसर ने बताया कि स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी के इंजन का पहिया उतरने की जानकारी होते ही स्टेशन डायरेक्टर समेत अन्य कई अफसर मौके पर पहुंचे। इंजन से अलग कर मालगाड़ी को दूसरे इंजन से पीछे खींचकर मेन लाइन से अलग किया गया।

इसके बाद पटरी से उतरे इंजन को वापस ट्रैक पर लाने का कार्य शुरू हुआ। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सब कुछ ठीक हो गया। किसी ट्रेन का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि जमालपुर का इंजन था। घटना की जांच तकनीकी समिति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें