फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: वोटर लिस्ट में अब 12 जनवरी तक करें संशोधन, निर्वाचन अधिकारी ने कही ये बात

Thu, 28 Dec 2023 02:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

स्वास्थ्य मापदंडों की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करने और डाटाबेस की अद्यतन स्थिति एवं पूरकों की छपाई की तिथि एक जनवरी से बढ़ाकर 17 जनवरी कर दी गई है। इसी प्रकार निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की तिथि पांच जनवरी से बढ़ाकर 22 जनवरी कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत विभिन्न गतिविधियों की तिथियों में संशोधन किया गया है। संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों में दावे एवं आपत्तियों के लिए तिथि 26 दिसंबर से बढ़ाकर 12 जनवरी कर दी गई है।
विज्ञापन


बताया कि स्वास्थ्य मापदंडों की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करने और डाटाबेस की अद्यतन स्थिति एवं पूरकों की छपाई की तिथि एक जनवरी से बढ़ाकर 17 जनवरी कर दी गई है। इसी प्रकार निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की तिथि पांच जनवरी से बढ़ाकर 22 जनवरी कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें