फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत की हत्या या फिर स्वाभाविक मौत: वाराणसी से लेकर गोरखपुर तक मठ की जमीन पर रार, जल्द सच आएगा सामने

Sat, 02 Sep 2023 02:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महंत हरीश चंद्र पिछले एक साल से विवाद को सोशल मीडिया पर अपडेट कर रहे थे। संतकबीरनगर के महुली थाने में प्रार्थना पत्र देने से लेकर खजुरी में जमीन को लेकर चल रहे विवाद तक को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। लोगों से अपील की कि वे सच्चाई जानें।
विज्ञापन
महंत हौशलादास को लेकर 20 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंत हौशिलादास की मौत कैसे हुई, इसका सच तो खैर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा, लेकिन इसकी जड़ में असल विवाद 100 बीघा जमीन का है। वाराणसी, संतकबीरनगर के महुली और गोरखपुर में इसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय तक भी पहुंच चुका है।

विज्ञापन


जुलाई में न्यायालय के आदेश पर वाराणसी में एक केस भी दर्ज किया गया था। आरोप लगाने वाले महंत हरीश चंद्र दास भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि जमीन के लालच में ही महंत की हत्या कर समाधि दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी समस्याएं, बोले- नहीं होने देंगे किसी के साथ अन्याय
विज्ञापन

 

महंत हरिशचंद्र दास का आरोप है कि रामप्रसाद ने जबरन महंत हौशिलादास को बंधक बना लिया। 20 अगस्त को ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें चारपाई पर सोए हौशिलादास खुद को घासीकटरा पहुंचाने की बात कहते सुने जा रहे हैं। हरीश चंद्र दास का आरोप है कि संत समाज को बिना बताए ही उनको समाधि दी गई है।

इसे भी पढ़ें: खजनी में महंत की रहस्यमय हालात में मौत, मठ में ही दफना दिया शव

लेकिन आरोपों में घिरे महंत इसे सिरे से खारिज करते हैं। उनका कहना है कि महंत हौशिलादास खुद यहां आए थे। वह उनकी सेवा कर रहे थे और समाज की मौजूदगी में ही उन्हें समाधि दी गई है। खैर मौत की वजह चाहे जो हो, लेकिन पूरे विवाद के पीछे वाराणसी, गोरखपुर और संतकबीरनगर की जमीन ही है।
विज्ञापन

पूरा विवाद सोशल मीडिया पर मौजूद

महंत हरीश चंद्र पिछले एक साल से विवाद को सोशल मीडिया पर अपडेट कर रहे थे। संतकबीरनगर के महुली थाने में प्रार्थना पत्र देने से लेकर खजुरी में जमीन को लेकर चल रहे विवाद तक को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। लोगों से अपील की कि वे सच्चाई जानें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें