फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आज से सभी के लिए खुलेगा महंत दिग्विजयनाथ पार्क, ऑर्नामेंटल लाइटों ने बढ़ाई इसकी खूबसूरती

Fri, 24 Sep 2021 10:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
महंत दिग्विजयनाथ पार्क। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क शुक्रवार से आमजन के लिए पूरी तरह से खुल जाएगा। पार्क में लगाई गई ऑर्नामेंटल लाइट, सुदंरीकरण कार्य और विकसित किए गए त्रिकोण पार्क सहित 80 लाख की परियोजनाओं बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह की पहल पर महंत दिग्विजयनाथ पार्क की डेढ़ महीने के भीतर ही सूरत बदल गई। पार्क में 12.5 फीट ऊंची महंत दिग्विजयनाथ की आदमकद प्रतिमा की स्थापना के साथ ही स्थायी मंच, जॉगर्स ट्रैक, ओपन जिम, किड्स जोन और जगह-जगह लोगों के बैठने के लिए गजिबो के साथ ही पार्क की सुंदरता के लिए ऑर्नामेंटल लाइटें लगाई गई हैं। मंच के पीछे की पार्क की दीवारों पर म्यूरल पेंटिंग के जरिए कलाकारों ने महंत दिग्विजयनाथ के जीवन की प्रमुख घटनाओं को उकेरा है।

तीन दिन में तैयार हो जाएगी पार्किंग
महंत दिग्विजयनाथ पार्क को तीन हिस्सों में बांटा गया है। नौकायन की ओर पार्किंग बनाई गई है मगर गाड़ियों की सुविधा के लिए इसे थोड़ा और ऊपर किया जाएगा। यह काम भी तीन दिन में पूरा हो जाएगा। उससे सटे त्रिकोण आकार का पाथ वे बनाया गया है। इसके बीच में ओपेन जिम है और बच्चों के खेलने की भी व्यवस्था की गई है। तीसरे हिस्से में मुख्य पार्क हैं, जहां कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे।
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि महंत दिग्विजयनाथ पार्क आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। यह पार्क आम जनता का है इसलिए उनसे अनुरोध है कि वे इसकी खूबसूरती बनाए रखें और इसकी सफाई का भी विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें