फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी बोलीं- अच्छा काम करने वालों का 2022 में करेंगे सपोर्ट

Fri, 24 Sep 2021 07:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

महामंडलेश्वर ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कहा कि हमारे महामंडलेश्वर की इच्छा पर गोरखपुर में किन्नर समाज के लिए पूरे एक सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य होगा कि हमारे समाज के लोगों को एकजुट होकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाए।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर: महामण्डलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का गोरखपुर में जोरदार स्वागत हुआ। - फोटो : अमर उजाला।
किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर व एक्टिविस्ट आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी शुक्रवार दोपहर को गोरखपुर पहुंची। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 2022 विधानसभा का चुनाव महत्वपूर्ण है। इसमें जो भी पार्टी अच्छा कार्य करेगी, हम उसी को समर्थन देंगे। फिलहाल यूपी में योगी सरकार अच्छा काम कर रही है। हम उनके कामों से संतुष्ट हैं।

बता दें कि पहले महामंडलेश्वर ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कहा कि हमारे महामंडलेश्वर की इच्छा पर गोरखपुर में किन्नर समाज के लिए पूरे एक सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य होगा कि हमारे समाज के लोगों को एकजुट होकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि योगी आदित्यनाथ पर उन्हें पूरा भरोसा है कि वे इस दिशा में कोई सार्थक प्रयास जरूर करेंगे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी गोरखनाथ बाबा का आशर्वाद लेती हुईं। - फोटो : अमर उजाला।
कहा कि इसके साथ ही हमारी मांग है कि किन्नर समाज को समाज की मुख्यधारा से शामिल किया जाए, साथ ही हमारे समाज के बच्चों के लिए भी उच्च शिक्षा की व्यवस्था और नौकरी दी जाए। इसके अलावा किन्नरों को भी सामान्य नागरिक माना जाए।
विज्ञापन

3 of 5
महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी गोरखनाथ मंदिर में भ्रमण करती हुईं। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि किन्नर कला और संस्कृति के संरक्षक रहे हैं। उनकी परंपराएं हजारों साल पुरानी हैं। किन्नर अखाड़ा अपनी परंपराओं को सहेज और देशभर के किन्नर समाज को जोड़ रहा है। धर्म की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। किन्नर अखाड़ा अपने सम्मान और धर्म ध्वजा लेकर चलने को तत्पर है। गोरखपुर मेरा घर है, मैं यही की मिट्टी हूं। मुझे आज यहां जो सम्मान मिला अपनेपन का एहसास हुआ, मैं बहुत भावुक हूं।

 

4 of 5
महामण्डलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का गोरखपुर में जोरदार स्वागत हुआ। - फोटो : अमर उजाला।
किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंची लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का जोरदार स्वागत किया गया। आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी गोरखपुर एयरपोर्ट से सीधा गोरखनाथ मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ बाबा का आशीर्वाद लिया। उसके बाद गोलघर काली मंदिर में पूजन-अर्चन कर मां काली का आशीर्वाद लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महामण्डलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला।
महामण्डलेश्वर कनकेश्वरी नन्द गिरी के नेतृत्व में किन्नर अखाड़ा गोरखपुर द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनके साथ मंच पर किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष कौशल्या नन्द गिरी, महामण्डलेश्वर कनकेश्वरी नन्द गिरी, भारती बरनवाल, ममता तिवारी उपस्थित रही। कार्यक्रम में सबसे पहले अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ब्रह्मलीन महंत नरेंद्र गिरी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। संचालन शीतल मिश्र और समरेंदु सिंह ने किया।।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें