फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: माफिया सुधीर सिंह सहजनवां से बसपा प्रत्याशी घोषित, गैंगस्टर के तहत हो चुकी है कार्रवाई

Wed, 15 Dec 2021 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सुधीर सिंह को बसपा प्रत्याशी बनाने का एलान किया गया। सुधीर पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। जिला बदर भी किए गए थे। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के आवास सील किए गए हैं।
विज्ञापन
माफिया सुधीर सिंह।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पिपरौली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व माफिया सुधीर सिंह को बसपा ने सहजनवां विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। इसका एलान मंगलवार को गोरखपुर, बस्ती व फैजाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद खरवार ने की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को सहजनवां के एक मैरिज हॉल में हुआ। इसमें सुधीर को बसपा प्रत्याशी बनाने का एलान किया गया। सुधीर पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। जिला बदर भी किए गए थे। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के आवास सील किए गए हैं।

गाड़ियां भी सीज की गई थीं। सम्मेलन में मुख्य सेक्टर प्रभारी ने कहा कि भाजपा सरकार से सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। अब बसपा को विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाना है। प्रत्याशी घोषित किए गए सुधीर सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती, मदन राम, जिलाध्यक्ष घनश्याम राही, हरिप्रकाश निषाद, सुरेंद्र निषाद, अब्दुल मेराज, पूर्व चेयरमैन सहजनवां कमलेश फौजी, शैलेश सिंह, परमेश्वर उर्फ छोटू, समरपाल सिंह, ऋषभ सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें