फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था: अब छुट्टा घायल पशुओं का होगा मौके पर इलाज, मोबाइल वैन से पहुंचेंगे डॉक्टर

Wed, 15 Dec 2021 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मोबाइल वैन से पहुंचेंगे डॉक्टर, इलाज के बाद कान्हा उपवन में रखे जाएंगे पशु। पशुपालन विभाग के साथ मिलकर नगर निगम बना रहा व्यवस्था।
विज्ञापन
गोरखपुर में छुट्टा पशु। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब छुट्टा घायल पशुओं का मौके पर ही इलाज हो सकेगा। इन पशुओं के इलाज के लिए मोबाइल वैन से डॉक्टर पहुंचेंगे। उपचार के बाद बीमार पशुओं को कान्हा उपवन में रखा जाएगा। पशुपालन विभाग के साथ मिलकर, नगर निगम ऐसी व्यवस्था बनाने जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम को आए दिन घायल पशुओं के बारे में सूचना मिलती रहती है। कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से निगम इनका इलाज नहीं करा पाता है। कई बार उपचार नहीं मिलने से घायल पशु की मौत हो जाती है। ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है, जो काफी आस लगाकर नगर निगम को फोन करते हैं, लेकिन मदद नहीं मिलने से परेशान होते हैं। इन सब चीजों को देखते हुए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने पशुपालन विभाग के साथ मिलकर घायल पशुओं का मौके पर ही उपचार कराने की पहल की है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह के साथ वार्ता कर यह प्रावधान किया गया है।
 
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि घायल पशुओं की मौके पर चिकित्सा के लिए मोबाइल वैन की व्यवस्था की जा रही है। इस वैन में एक पशु चिकित्सक जाएंगे और घायल पशु का मौके पर ही उपचार करेंगे। इसके बाद पशु को कान्हा उपवन में रखकर इलाज किया जाएगा।

इन नंबर पर दें घायल पशुओं की सूचना

0551-2342621
विज्ञापन
विज्ञापन

18001803456
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें