फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: गोरखपुर विश्वविद्यालय VC ने किया ध्वजारोहण, सामूहिक राष्ट्रगान हुआ संपन्न

Thu, 15 Aug 2024 05:18 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 8
ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान संपन्न हुआ - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत बृहस्पतिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद यहां सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।


 
विज्ञापन

2 of 8
मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रगान के बाद मंच पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

 
विज्ञापन

3 of 8
मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान - फोटो : अमर उजाला
भाषण, गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति कर छात्र-छात्राओं ने खूब वाहवाही लूटी। छात्रों के एक ग्रुप ने देशभक्ति गीत पर प्रभावशाली नृत्य प्रस्तुत किया।

4 of 8
मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान - फोटो : अमर उजाला
ओ देश मेरे, भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं, गीत पर नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।


 
विज्ञापन

5 of 8
कार्यक्रम को फोटो खींचते युवा - फोटो : अमर उजाला
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। असंख्य देशभक्तों ने आजादी के लिए बलिदान दिया है, जिसके लिए आज हम यहां खड़े हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
कार्यक्रम के दौरान जोश भरते युवा - फोटो : अमर उजाला

हमें यह संकल्प लेना होगा कि जिस क्षेत्र में भी कार्यरत हैं उसमें बेहतर करने का प्रयास करें। देश को विकसित बनाने के लिए सभी अपना सर्वोत्तम प्रयास करने का शपथ लें, जिससे देश आगे बढ़े। छात्रों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

7 of 8
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में मौजूद दर्शक - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की इस पहल के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पल्स हार्ट सेंटर के डॉ. प्रकाश चंद्र शाही ने कहा कि मैं अमर उजाला परिवार का आभार व्यक्त करता हूं कि आप लोगों ने 12 अगस्त से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को आजादी के महत्व के प्रति जागरूक किया।

मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक ऐश्प्रा डेवलपर्स हैं। आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स लिमिटेड और परंपरा जेम्स एंड ज्वैल्स, सह प्रायोजक, नगर निगम गोरखपुर और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय वैन्यू पार्टनर हैं। बिग एफएम रेडियो पार्टनर है।
विज्ञापन

8 of 8
प्रतिभाग करते युवा - फोटो : अमर उजाला
ये हैं हमारी सहयोगी संस्थाएं
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, एचपी चिल्ड्रेन्स एकेडमी, स्टेपिंग स्टोन इंटर कालेज, मंगरीश इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, पल्स हार्ट सेंटर, केआईपीएम इंस्टीट्यूट, जेपी एजूकेशन एकेडमी, दीप शिखा साड़ी, रवि ट्रेडिंग कंपनी, जगमग गोल्ड, तुलस्यान हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, मधुसूदन दास पीजी कालेज, न्यू जया हॉस्पिटल, राहुल नर्सिंग होम, डीपी आटो।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। किसी ने नृत्य तो किसी ने देशभक्ति गीत सुनाकर सभी का मन मोहा। आर्या त्रिपाठी ने ''''''''मैं भारत का जवान हूं, दुश्मन से नहीं डरता'''''''' कविता सुनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें