फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पुष्य नक्षत्र में जमकर हुई खरीदारी, दीपावली तक चलेगा सिलसिला

Wed, 19 Oct 2022 02:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी के लिए मंगलवार को बाजारों में रौनक रही। अनुमान के मुताबिक, पुष्य नक्षत्र में ही करीब 125 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई है। किसी ने आभूषण तो किसी ने वाहन व अन्य सामान खरीदे हैं। गोलघर व पार्क रोड स्थित ज्वेलरी की दुकानों पर सुबह से रात तक खरीदारों की भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन


पुष्य नक्षत्र में खरीदी हुई वस्तु का उपयोग शुभ व फलदायी होता है, इसलिए बहुत से लोग शुभ कार्यों और खरीदारी के लिए इस शुभ नक्षत्र का इंतजार करते हैं। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय कहते हैं कि पुष्य नक्षत्र में खरीदारी से अच्छे परिणाम मिलते हैं। इसका लाभ शहरवासियों ने उठाया है। इस नक्षत्र को कार्यसिद्धि योग भी मानते हैं। इसी मान्यता और शुभ मुहूर्त पर लोग खरीदारी भी करते हैं।

ग्राहकों में उत्साह
धनतेरस व दिवाली से पहले  ग्राहकों में उत्साह है। पुष्य नक्षत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने आभूषणों की खरीदारी की। शुभ मुहूर्त में खरीदारी बढ़ी है। ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर हैं। 50 हजार या उससे अधिक की खरीदारी पर बलेनो कार जीतने का मौका है। : वैभव सराफ, ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स
विज्ञापन


 

विज्ञापन

चमका सराफा व्यापार

इस बार पुष्य नक्षत्र दिवाली से पहले ही पड़ गई। पुष्य नक्षत्र से दिवाली तक अच्छा व्यापार होता है। सराफा बाजार में लंबे समय बाद रौनक दिखी है। अच्छी खरीदारी भी हुई है। : विकास वर्मा, राम निवास सराफ प्राइवेट लिमिटेड

70 गाड़ियां बुक हुईं
पुष्य नक्षत्र में गाड़ियों खूब खरीदारी हुई। शुभ मुहूर्त पर लगभग 70 गाड़ियों की बुकिंग कराई गई है। 30 गाड़ियां ग्राहकों को उपलब्ध कराई गई हैं। धनतेरस व दिवाली से पहले ही बाजार अच्छा है। ग्राहकों का रुख सकारात्मक है।
अभिषेक अग्रवाल, निदेशक, ऑर्बिट ऑटोमोबाइल

पुष्य नक्षत्र में दिखा भरपूर उत्साह
पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के लिए ग्राहकों में भरपूर उत्साह नजर आया। इस बार धनतेरस व दिवाली का बाजार भी अच्छा रहेगा। सभी रेंज के आभूषण उपलब्ध हैं। इसका फायदा ग्राहक उठा सकते हैं।  : संजय अग्रवाल, निदेशक, परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें