कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गोरखपुर सहित पूरे यूपी में रविवार को लॉकडाउन रहेगा। जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इस दिन प्रदेश की प्रमुख जगहों को सैनेटाइज करने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही अगर आप मास्क नहीं पहनते है तो आप पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और अगर आप दोबारा बिना मास्क के पकड़े गए तो आपको 10,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।
बता दें कि गोरखपुर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। केस बढ़ने के साथ-साथ मरीजों की मौत भी बढ़ रही है। गुरुवार को नया रिकॉर्ड बना। 24 घंटे में 927 नए केस मिले हैं। साथ ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नौ संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें पांच गोरखपुर के रहने वाले हैं। हालांकि यह मौतें पोर्टल पर अपलोड न होने के कारण विभाग ने केवल एक मौत का आंकड़ा ही जारी किया है।