फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: गोरखपुर सहित पूरे यूपी में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, मास्क न पहनने पर 1000 जुर्माना

Fri, 16 Apr 2021 02:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इस दिन प्रदेश की प्रमुख जगहों को सैनेटाइज करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गोरखपुर सहित पूरे यूपी में रविवार को लॉकडाउन रहेगा। जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इस दिन प्रदेश की प्रमुख जगहों को सैनेटाइज करने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही अगर आप मास्क नहीं पहनते है तो आप पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और अगर आप दोबारा बिना मास्क के पकड़े गए तो आपको 10,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।  

विज्ञापन


बता दें कि गोरखपुर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। केस बढ़ने के साथ-साथ मरीजों की मौत भी बढ़ रही है। गुरुवार को नया रिकॉर्ड बना। 24 घंटे में 927 नए केस मिले हैं। साथ ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नौ संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें पांच गोरखपुर के रहने वाले हैं। हालांकि यह मौतें पोर्टल पर अपलोड न होने के कारण विभाग ने केवल एक मौत का आंकड़ा ही जारी किया है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें