युवती के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने और आपत्तिजनक बातचीत करने का दबाव बनाने के आरोप में चौकी इंचार्ज महराजगंज दीपक सिंह को शुक्रवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया गया। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि जांच प्रभावित न हो, इसलिए एसआई को लाइन में भेजा गया है।
बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की एक युवती ने तत्कालीन चौकी इंचार्ज दीपक सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी और आईजी को पत्र दिया था। इसमें युवती ने बताया कि कुछ महीने पहले दीपक सिंह चौकी इंचार्ज सोनूपार के पद पर तैनात थे। उन्होंने धोखे से मोबाइल नंबर ले लिया और अश्लील मैसेज भेजने लगे। उसने नम्बर ब्लॉक कर दिया तो फोन करके धमकी देने लगे। वहीं प्रार्थनापत्र में युवती ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह को इसकी जांच सौंपी है। एएसपी ने शुक्रवारर को आरोप लगाने वाली युवती और आरोपी एसआई का बयान दर्ज किया। देर शाम एसपी ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया।