फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घायल तेंदुआ हुआ हमलावर, दो लोगों को किया जख्मी, फिर तोड़ दिया दम

Wed, 16 Jun 2021 10:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

शौच करने निकले लोगों पर बोला हमला, आबादी के निकट बांस की कोठरी में आकर तोड़ा दम।
विज्ञापन
मृत तेंदुए का शव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर रेंज अंतर्गत शिवपुर गांव में बुधवार की सुबह एक घायल तेंदुआ शौच करने निकले लोगों पर हमलावर हो गया। इस दौरान तेंदुआ दो लोगों को घायल कर आबादी के निकट आकर एक बांस की कोठरी में दम तोड़ दिया। इसकी सूचना लोगों ने वनकर्मियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनकर्मी तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गए। जबकि दोनों घायलं का इलाज सोहगीबरवा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का मानना है कि शिकारियों की जंजीर में जकड़ने से घायल होकर तेंदुआ हमलावर हुआ। जिससे हमला करने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मृत तेंदुए के शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिख रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, शिवपुर रेंज अंतर्गत शिवपुर गांव के सिवान में बुधावार की सुबह शौच करने निकले छोटेलाल मद्धेशिया और अंबरीश पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। इस दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच तेंदुए को हमलावर होता देख मौके पर और लोग पहुंच गए। 
विज्ञापन


मौके पर लोगों की भीड़ जुटते देख तेंदुआ भागने लगा। जिसके बाद तेंदुआ आबादी के निकट राजेश सिंह और राजकुमार के घर के बगल में बांस की कोठरी में बैठ गया। जहां पर कुछ देर बाद तेंदुए की मौत हो गई। 

शिवपुर रेंजर अनूप वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जा रही है। जबकि एसडीओ चंदेश्वर सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। घटनास्थल पर वनकर्मियों की टीम पहुंची है। हालांकि घटनास्थल कुशीनगर सीमा और बिहार राज्य से सटा हुआ है। जिसके चलते कुशीनगर जिले के प्रभागीय वनाधिकारी पहुंचे हैं। मृत तेंदुए की शरीर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान दिख रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें