गोरखपुर में बारिश। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में लगातार बादल और बारिश के बाद सोमवार को थोड़ी राहत मिली। दोपहर बाद सूरज के दर्शन हुए। इस वजह से तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी हो गई। हालांकि बिहार के ऊपर चक्रवाती हवाएं उठने की वजह से मंगलवार और बुधवार को फिर से बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं।
सोमवार को दोपहर बाद हवाओं का रुख बदल का पश्चिमोत्तर हो गया। इस वजह से बादल भी गोरखपुर के ऊपर से थोड़े हल्के हो गए। इसकी वजह से दोपहर बाद आकाश भी कुछ साफ हो गया और सूरज निकल आया। इसकी वजह से तापमान भी बढ़कर 31 डिग्री से ज्यादा हो गया। लेकिन मंगलवार को फिर से बादल छाए रहने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि सोमवार को दक्षिण पश्चिम बिहार के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया, लेकिन उत्तर पश्चिम बिहार में 12 हजार फीट की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवाएं चलने लगी हैं। इसकी वजह से एक से दो दिन गोरखपुर के 50 से 60 प्रतिशत इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान तापमान में कमी की संभावना थोड़ी कम है। ऐसे में यह भी संभव है कि दिन में कभी सूरज भी निकल आए।