फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: नौंवी और ग्यारहवीं में पंजीकरण का आखिरी मौका, देरी होगी तो देना होगा विलंब शुल्क

Wed, 05 Jan 2022 04:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

बोर्ड ने छह जनवरी तक पंजीकरण कराने का मौका दिया है। तय समय के बाद 2000 रुपया विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नौंवी और ग्यारहवीं के वर्ष 2022-2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण की समय सीमा छह जनवरी निर्धारित की है। अगर अभी तक आप ने पंजीकरण नहीं कराया है तो बृहस्पतिवार तक करा लें। तय समय के बाद 2000 रुपया विलंब शुल्क के साथ ही पंजीकरण कराया जा सकेगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने पंजीकरण शुल्क 300 रूपया प्रति छात्र निर्धारित किया गया है। छह जनवरी के बाद से 2000 रूपया विलंब शुल्क के साथ 14 जनवरी तक कुल 2300 रुपया पंजीकरण शुल्क देना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ब्यौरा उपलब्ध कराने के दौरान स्कूल एहतियात बरतें। बाद में सुधार के लिए कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।

बता दें कि नौंवी और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण की शुरूआत 15 दिसंबर से शुरू हुई है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 30 दिसंबर तक पंजीकरण कराया जा सकता था। अब बोर्ड ने स्कूल और अभिभावकों की समस्या को देखते हुए इसे 6 जनवरी तक आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें