फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मकान मालिक की पत्नी चला रही थी सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया खुलासा

Mon, 30 Jan 2023 04:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पूछताछ में युवकों ने बताया कि एक महिला बाहर से लड़की व महिलाओं को बुलाकर सेक्स कराती है। हम लोगों को उनकी फोटो भेजती है जिसमें से हम लोग पसंद करके आर्डर करते हैं। पसंद आने पर महिला के पति व उनका ड्राइवर हम लोगों तक अपनी गाड़ी से पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी में पाइप के गोदाम के पीछे एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। छापेमारी के समय भागते हुए दो युवकों में से एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। वही कमरों की तलाशी में दो युवक महिलाओं के साथ आपत्ति जनक स्थिति में पकड़े गए। पुलिस ने चारो युवकों एवं तीनों महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों महिलाओं में एक महिला की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है। जो अपने पति के साथ मिलकर अपने ही घर में सेक्स रैकेट चलाती थी।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बनगाई गांव में प्रकाश पाइप गोदाम के पीछे एक घर में सेक्स का अनैतिक व्यापार होता चल रहा था। रविवार की शाम पांच बजे किसी ने 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना के समय सीओ चौरीचौरा मानुष पारिख प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मनोज कुमार पांडेय भटहट क्षेत्र में भ्रमण पर थे। सूचना पाकर बनगाई गांव में पहुंचकर मकान पर छापा मारकर चार पुरुष तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।


 

विज्ञापन

पकड़े गए युवकों ने पुलिस को क्या बताया

पूछताछ में युवकों ने बताया कि एक महिला बाहर से लड़की व महिलाओं को बुलाकर सेक्स कराती है। हम लोगों को उनकी फोटो भेजती है जिसमें से हम लोग पसंद करके आर्डर करते हैं। पसंद आने पर महिला के पति व उनका ड्राइवर हम लोगों तक अपनी गाड़ी से पहुंचाते हैं।

पति पत्नी लड़की पसंद आने पर तय करते थे रेट
पकड़ी गई महिलाओं ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी महिला और उसके पति हम लोगों को दिखा कर रेट तय करते हैं। हमको एक बार के लिए 900 से  1000 मिलते हैं। अक्सर यहां पर हम व अन्य महिलाएं भी आती हैं और एक दिन में कम से कम तीन से चार लोगों के साथ जाना पड़ता है। जो पैसा इकट्ठा होता है वह तीन-चार दिन बाद लेकर हम चले जाते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें