महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बने
महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने काफी कुछ किया है, लेकिन अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। महिला सुरक्षा के लिए सख्त कानून बने। सरकार को ऐसा कुछ करना चाहिए, ताकि बेटी के घर के बाहर जाने पर माता-पिता को उसके आने तक मन में कोई भय ना रहे।
- सविता टिबड़ेवाल, बेतियाहाता
घर चलाना मुश्किल, महंगाई पर लगाएं अंकुश
सरकार को इस तरह के कदम उठाने चाहिए, जिससे रसोई के खर्चे में कमी आए। दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। रसोई गैस लगातार महंगा हो रहा है, ऐसे में घर चलाना काफी मुश्किल होता जा रहा है। महंगाई से घर का बजट खराब होते जा रहा है।
- खुशबू मोदी, बलदेव प्लाजा
घरेलू सामान की कीमत निर्धारित हो
पिछले एक साल के दौरान कई आवश्यक चीजों की कीमत इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लग रहा है कि सरकार का इसपर नियंत्रण ही नहीं रह गया है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि बजट में घरेलू सामान की कीमत निर्धारित कर दी जाए।
- रीता मिश्रा, बरगदवां
महिलाओं के लिए लाएं हेल्थ और इंश्योरेंस पॉलिसी
आज के समय में जितना महत्वपूर्ण मुद्दा महंगाई है, उससे ज्यादा स्वास्थ्य और इंश्योरेंस समय की जरूरत है। ऐसे में बजट कुछ ऐसा होना चाहिए कि न सिर्फ महंगाई काबू में रहे, बल्कि लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रावधान किए जाएं।
- डॉ. संध्या श्रीवास्तव, राप्तीनगर