लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर 14 नवंबर सुबह आठ बजे से 15 नवंबर को मूर्ति विसर्जन की समाप्ति तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। सभी वाहन शहर के बाहर से ही निकाले जाएंगे। इस दौरान एंबुलेंस, तीर्थयात्री वाहन या अन्य इमरजेंसी वाहन डायवर्जन नियम से मुक्त रहेगें।
लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर 14 नवंबर सुबह आठ बजे से 15 नवंबर को मूर्ति विसर्जन की समाप्ति तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। सभी वाहन शहर के बाहर से ही निकाले जाएंगे। इस दौरान एंबुलेंस, तीर्थयात्री वाहन या अन्य इमरजेंसी वाहन डायवर्जन नियम से मुक्त रहेगें।
इधर से जाएंगे वाहन
संतकबीर नगर की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां व जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए जाएंगे।
बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को बेलीपार थाना क्षेत्र बाघागाड़ा स्थित फोरलेन पर डायवर्ट किया जाएगा, ये वाहन रामनगर करजहां व कालेसर होते हुए जाएंगे।
कुशीनगर से आने वाले भारी वाहन कोनी फोरलेन से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे।
देवरिया से आने वाले भारी वाहन रामनगर करजहां फोरलेन, बाघागाड़ा होते हुए जाएंगे।
अमर उजाला तिराहा से लखनऊ की तरफ जाने वाले रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा, ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे।
नौसड़ चैराहा से ट्रांसपोर्टनगर चौराहा की तरफ आने वाले रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां एवं कालेसर होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
इन रास्तों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित
दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, टीपी नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर किसी प्रकार के चार पहिया, ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
घोष कम्पनी से नखास तक तथा घोष कंपनी से रेती चैक तक
अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक
नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक
नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर तक
हुमायंपुर रेलवे ओवरब्रिज/तंरग ओवरब्रिज से गंगेज चैराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर
अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चैराहा की तरफ
विजय चैक से अलीनगर, चरनलाल चैक की तरफ
खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की तरफ
घासी कटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर की तरफ
लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चैक तक
फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर
जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ
मदीना मस्जिद चैराहा से शाहमारूफ जाने वाले मार्ग पर
सभी प्रकार के भारी वाहन रोडवेज बस, ऑयल टैंकर, गैस टैंकर, दुग्ध वाहन, एफसीआई की ट्रक व अन्य राजकीय वाहन विश्वविद्यालय चैराहा, मोहद्दीपुर चैराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाईपास मार्ग से असुरन चैराहा, खजांची चैराहा होते हुए भगवानपुर के रास्ते बरगदवा चौकी होकर फरेंदा सोनौली जाएंगे।
फरेंदा, पीपीगज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन बरगदवा तिराहे से फर्टिलाइजर, झुंगिया होते हुए खजांची चौराहा से असुरन चैराहा, कौवाबाग मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया एवं कुशीनगर की ओर जाएंगे।