फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पेड़ से लटकती मिली युवती की लाश, तय थी शादी

Wed, 08 Dec 2021 05:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

घर से निकली युवती की घरवाले कर रहे थे तलाश, चार महीने से ननिहाल में रह रही थी उर्मिला, रात में हुई थी मंगेतर से फोन पर बातचीत।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकरीगंज इलाके के भेउसा उर्फ बनकटा गांव में बुधवार की सुबह घर से महज 500 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटकती उर्मिला उर्फ गुड़िया (18) की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि वह सुबह से ही घर से लापता थी। दुपट्टे के सहारे लटके शव की जानकारी होने पर परिजन पहुंच गए। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतक की मां रेनू का कहना है कि बीती रात उसकी मंगेतर से फोन पर बातचीत हुई थी जिसके बाद ही वह परेशान थी और तड़के सुबह घर से निकल गई थी। जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के भरवल पर्वता गांव निवासी रोहित की बेटी पिछले चार महीने से अपने ननिहाल भेउसा में रह रही थी।

बुधवार की सुबह जब नाना रामराज उसे कमरे में देखने गए तो वह मौजूद नहीं थी। अभी घरवाले उसकी तलाश में ही थे कि घर के ही लटके शव की जानकारी ग्रामीणों ने आकर दी। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का है। लेकिन, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

जमीन से दस फीट की ऊंचाई पर लटकी थी लाश

जमीन से दस फीट की ऊंचाई पर शव का होना कई संदेह भी फैदा कर रहा है। घरवालों की माने तो उर्मिला के पेड़ पर चढ़ने ही नहीं आता था। अब यह सवाल उठता है कि अगर उसे पेड़ पर चढ़ने ही नही आता था तो फिर उस ऊंचाई पर जाकर वह खुदकुशी कैसे कर सकती है? फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी जिसके आधार पर जांच कर कार्रवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें