फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पेड़ से लटका मिला नाई का शव, गांव में मचा हड़कंप

Wed, 08 Dec 2021 05:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजकुमार शर्मा चार भाइयों में सबसे छोटा था। माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। बड़ी बेटी सोनम की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार क्षेत्र के प्यासी गांव के एक खेत में बुधवार की सुबह रस्सी के फंदे से लटका शव मिला है। यह शव बगल के गांव कुई बाजार निवासी राजकुमार शर्मा (50) का था। वे रात में घर से भोजन के बाद पशुओं के लिए बनी झोपड़ी में सोने गए थे। राजकुमार की पांच बेटियों की अभी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुई बाजार निवासी राजकुमार शर्मा ने गांव से सटे ही प्यासी गांव के बांध पर झोपड़ी डालकर पशुओं को रखने का प्रबंध किया था। नाई का काम करने वाला राजकुमार रात में यहीं सोते भी थे। पत्नी लक्की देवी बच्चों के साथ कुई बाजार स्थित घर रहती है।

घरवालों के अनुसार, राजकुमार मंगलवार की रात में भोजन करके झोपड़ी में सोने गए थे। बुधवार की सुबह लोगों ने पेड़ पर लटकता शव देखकर शोर मचाया। सूचना पाकर खोराबार थाना क्षेत्र के बेलवार पुलिस चौकी इंचार्ज अखिलेश तिवारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजकुमार शर्मा चार भाइयों में सबसे छोटा था। माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। बड़ी बेटी सोनम की शादी हो चुकी है। अभी पांच बेटियों मोनिका, रुचि, अंशिका, शिवानी व संजना की शादी करनी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें