फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर पहुंचते ही चक्कर खाकर नाली में गिरा मजदूर, मौत

Wed, 17 Jun 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर कड़जहां बड़का टोला में मंगलवार को रामाज्ञा कन्नौजिया (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रेलवे स्टेशन से काम करके घर लौटने के बाद उसे अचानक चक्कर आया और वह नाली में गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रामनगर कड़जहां बड़का टोला निवासी रामाज्ञा कन्नौजिया कुसम्ही रेलवे स्टेशन पर रैक से सीमेंट उतारने का काम करते थे। मंगलवार दोपहर वह काम समाप्त कर घर लौटे थे। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद रामाज्ञा को अचानक चक्कर आ गया। संतुलन बिगड़ने पर वह पास की नाली में गिर पड़े। जब तक लोग उन्हें संभाल पाते, उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलने पर खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों तथा परिजनों से पूछताछ की। प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण चक्कर आने के बाद गिरना बताया गया है। एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें