फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में जिले के हरिओम का चयन

विज्ञापन
हरिओम।
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के चौरीचौरा तहसील अंतर्गत बेलवा ग्रामसभा के युवा पहलवान हरिओम का चयन अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर, लखनऊ में भारतीय कुश्ती संघ की ओर से आयोजित चयन ट्रायल में हरिओम ने 55 किलोग्राम ग्रिको-रोमन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीतकर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन

अब हरिओम 27 जुलाई से दो अगस्त तक अजरबैजान के बाकू शहर में आयोजित होने वाली अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से जिले सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। हरिओम ने इससे पहले अगस्त माह में महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं वर्ष 2026 में वियतनाम में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
हरिओम ने नौ वर्ष की आयु में कुश्ती का प्रशिक्षण शुरू किया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा गोरखपुर स्थित वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में हुई। इसके बाद उन्होंने सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में कुश्ती की बारीकियां सीखीं। वर्तमान में वह दिल्ली के नरेला स्थित वीरेंद्र कुश्ती अकादमी में विश्वस्तरीय प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरिओम की उपलब्धि पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, कोषाध्यक्ष एसपी देसवाल, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद करण भूषण सिंह, सचिव सुरेश चंद उपाध्याय, उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ‘आगू’, संयुक्त सचिव चंद्रविजय सिंह आदि ने बधाई देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें