प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कमिश्नर जयंत नार्लीकर को कुशीनगर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण कार्य हर हाल में 15 अक्तूबर तक पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़कों को शनिवार को ही मंजूरी मिल गई है।
दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने रविवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि इसी साल 30 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सेवाएं शुरू होंगी। लिहाजा, काम जल्दी पूरा कराया जाए। एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी की स्थापना करनी है।
एयरपोर्ट स्टेशन के आसपास बड़ी आबादी रहती है। सुरक्षा एक बड़ा और संवेदनशील पहलू होगा क्योंकि कुशीनगर एयरपोर्ट इस अंचल का पहला अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। सीएम जल्द ही निर्माणाधीन एयरपोर्ट का निरीक्षण भी कर सकते हैं।