अमित भी बोले- भाई घर में सब बोल रहे हैं, अगर सही में ऐसा हो गया तो हम कहां जाएंगे। कहीं के नहीं रह जाएंगे। कर्ज लेकर किसी तरह घर बनवाया। सबने कहा कि महराज जी से मिला जाए। वह कुछ न कुछ जरूर करेंगे। नहीं तो अंतिम रास्ता तो हाईकोर्ट है ही।
आज से शुरू हो सकती है कवायद, पहले खाली जमीन का अधिग्रहण
कोनी में महिला पीएसी बटालियन व पीटीएस के लिए जमीन आवंटित होने के बाद बुधवार से इसके अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। तय हुआ है कि पहले खाली जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके बाद फिर मकानों पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि कोनी में 50 से अधिक भवन इस दायरे में आ रहे हैं। यह सभी वह लोग हैं, जिनकी जमीन का बैनामा भी है और खारिज दाखिल भी हुआ था।