हिंदू पंचांग में 12 महीने होते हैं। प्रत्येक महीना 30 दिनों का होता है। चंद्रमा की कलाओं के ज्यादा या कम होने के अनुसार ही महीने को दो पक्षों में बांटा गया है। इसे कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष कहते हैं। पूर्णिमा से अमावस्या तक बीच के 15 दिनों को कृष्णपक्ष जबकि अमावस्या से पूर्णिमा तक के 15 दिनों को शुक्लपक्ष कहा जाता है। अखिल भारतीय विद्वत महासंघ के केंद्रीय महामंत्री पंडित बृजेश पांडेय के अनुसार आइए जानते हैं कैसे हुई थी कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की शुरुआत।
ऐसे हुई कृष्ण पक्ष की शुरुआत
पौराणिक कथा के अनुसार, प्रजापति दक्ष की 27 बेटियां थीं। इन सभी का विवाह दक्ष प्रजापति ने चंद्रमा से किया। दक्ष प्रजापति की ये 27 पुत्रियां वास्तव में 27 नक्षत्र थी। चंद्रमा सभी में सबसे ज्यादा रोहिणी से प्रेम करते थे। चंद्रमा बाकी सभी से वह उतना प्रेम नहीं करते थे।
ऐसे में बाकी सभी ने चंद्रमा की शिकायत अपने पिता दक्ष से कर दी। इसके बाद राजा दक्ष ने चंद्रमा से कहा कि वह मेरी सभी पुत्रियों के साथ समान व्यवहार करें। इसके बाद भी चंद्रमा का रोहिणी के प्रति प्यार कम नहीं हुआ और बाकी पत्नियों को नजर अंदाज करते रहें।
इस बात को लेकर दक्ष प्रजापति गुस्से में आकर चंद्रमा को क्षय रोग का शाप दे दिया। इसी शाप के चलते चंद्रमा का तेज धीरे-धीरे कम होते गए। तभी से कृष्ण पक्ष की शुरुआत हुई।