फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचने के लिए लोगों को इस एप से मिलेगा 'सुरक्षा कवच', ऐसे उठा सकते हैं लाभ

Thu, 14 May 2020 12:46 AM IST
vivek shukla पुनीत कुमार मिश्र, संतकबीरनगर।

सार

  • आयुष मंत्रालय की सभी एडवाइजरी से भी लैस है संजीवनी एप
  • एप को डाउनलोड कर ले सकते है बीमारी से संबंधित जानकारी

 
विज्ञापन
आयुष संजीवनी एप। - फोटो : ट्विटर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस से लोगों की रक्षा करने के लिए आयुष मंत्रालय अब आयुष संजीवनी एप लेकर आया है। इस एप में आयुष मंत्रालय के सभी निर्देश हैं, वहीं इसमें लोगों के सवाल-जवाब का भी प्रावधान दिया गया है।
विज्ञापन


इन्हीं सवाल-जवाब के आंकड़ों के आधार पर यह तय होगा कि आयुष मंत्रालय की सलाह लोगों के लिए कितनी फायदेमंद साबित हो रही है। लोग इस एप पर अपने अनुभव साझा कर सकेंगे कि वह आयुष मंत्रालय की सलाह को कब से अपना रहे हैं और कितने दिनों में इसका फायदा हुआ।

कोरोना रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉ एके सिन्हा ने बताया कि सरकार का प्रयास है कि आयुष संजीवनी एप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार हो ताकि और लोग इसका फायदा उठाकर निरोग रह सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में पारंपरिक चिकित्सा का लंबा इतिहास रहा है। आयुर्वेद के क्षेत्र में अग्रणी होने के नाते आयुष मंत्रालय आयुष प्रणालियों के माध्यम से देश में कोरोना वायरस की समस्या का समाधान करने के लिए काम कर रहा है।

इन्हीं आयुर्वेद से जुड़ीं पद्धतियों पर क्लिनिकल रिसर्च स्टडीज और आयुष संजीवनी एप की शुरुआत की गई है। यह एप कोविड की रोकथाम के लिए आयुष चिकित्सा प्रणालियों के उपयोग की स्वीकृति और लोगों के बीच इसके प्रभावों से आंकड़े जुटाने में उपयोगी साबित होगा।

उन्होंने बताया कि इस एप के जरिए देश भर के 50 लाख लोगों के अनुभवों के बारे में आंकड़े जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है।इस एप को अपने मोबाइल में इंस्टाल कर कोरोना से बचाव से संबंधी सभी जानकारियां ले सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें