फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में फिर भड़का हत्यारा हाथी, महावत को पटक कर किया घायल

Fri, 13 Oct 2023 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

16 फरवरी को चिलुआताल थाना के मोहम्मदपुर माफी गांव में यज्ञ का आयोजन हुआ था। पूजा में शामिल होने आया हाथी अचानक बिदक गया था। बिदके हाथी ने दो महिलाओं व चार वर्षीय बच्चे को कुचल दिया था। तीनों की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
इसी हाथी ने मचाया था यज्ञ में तांडव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में आठ महीने पहले तीन लोगों को कुचलकर मार देने वाला हाथी गंगाराम एक बार फिर उग्र हो गया। कुसम्ही जंगल स्थित विनोद वन में शुक्रवार की सुबह आठ बजे बिदके हाथी ने अपने महावत मंगू को पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


महावत का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। काफी मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइजर गन से हाथी पर काबू पाया गया। एहतियात के तौर पर कुसम्ही जंगल के बीच से होकर गुजर रहे मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन रोककर वाहनों को देवरिया रूट पर डायवर्ट कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलिंग ऑफिस की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल 16 फरवरी 2023 को मोहम्मदपुर माफी गांव में एक यज्ञ के दौरान बिदके हाथी गंगाराम ने कांति देवी (55), कौशल्या देवी (50) और राजीव नामक व्यक्ति के चार वर्षीय बेटे को पैरों तले रौंद दिया था। तभी से इसे कुसम्ही जंगल स्थित विनोद वन में रखा गया है। हाथी गंगाराम ने 13 जनवरी 2020 को अपने महावत शब्बीर (25) को पटक कर मार डाला था। इधर, दो दिनों से हाथी उत्तेजित नजर आ रहा था। इसे संभालने के लिए वन विभाग की टीम के साथ सात अन्य महावत बुलाए गए थे।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें