फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र से महिला अगवा, पुलिस बता रही संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका क्षेत्र से महिला अगवा, पुलिस बता रही संदिग्ध
विज्ञापन

- घटना स्थल से पुलिस ने दो बाइक कब्जे में लिया
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड-9 बाबासाहेब देवरस नगर (शाहपुर) में शनिवार की रात गांव के बाहर से एक महिला को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन अगवा वाली बात की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही हैं।
पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार रात लगभग नौ बजे के आसपास बताई जा रही है। घटना स्थल से दो बाइक भी मिली हैं, जिन्हें पुलिस थाने ले आई। संदिग्ध हालात में अगवा महिला के पति पप्पू प्रसाद ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह पत्नी के साथ रात में गांव के बाहर सड़क पर टहल रहा था। उसी दौरान दो बाइकों से तीन बदमाश आए बदमाश पत्नी को जबरदस्ती ले जाने लगे। उसने विरोध किया तो उसको पीटकर धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क के किनारे गिर गया। फिर उसने शोर मचाते हुए पीछा किया तो बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए, लेकिन पत्नी का अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू के शोर मचाने के बाद ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। लेकिन किसी ने उसकी पत्नी को नहीं देखा। इसी बीच एक ग्रामीण ने पुलिस को महिला को उठा ले जाने की सूचना दे दी। इस संबंध में कसया एसओ अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि घटनास्थल पर पुलिस गई थी। बाइक थाने लाई गई है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पति के बयान से घटना स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें