कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पूर्वांचल में प्रतिज्ञा यात्रा ‘हम वचन निभाएंगे’ की शुरुआत सात अक्तूबर से होगी। इस यात्रा से आगामी 2022 विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए पार्टी की जीत की नींव रखी जाएगी। यात्रा अयोध्या से आरंभ होकर बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज होते हुए गोरखपुर में 12 अक्तूबर को समाप्त होगी। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर-प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी लोगों को संबोधित करेंगी।
शनिवार को गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने गोरखपुर एवं बस्ती मंडल के जिलों के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश सचिव, गोरखपुर जिला एवं महानगर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान एवं महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नरायन मिश्र एवं प्रदेश सचिव अमरेंद्र मल्ल, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, अरुण अग्रहरी, राजेश तिवारी, राकेश यादव, जितेंद्र पांडेय, गोरखलाल श्रीवास्तव, संजीव सिंह सोनू ‘पार्षद‘, श्यामशरण श्रीवास्तव, प्रवीण पासवान, नवीन सिन्हा, राजकुमार सिंह, रामजी गिरि, देवेंद्र निषाद, प्रेमलता चतुर्वेदी, दिलीप निषाद, कालंजय राम त्रिपाठी, तसनीम आलम अंसारी, ओसामा खान, आदिअंश गांधी, अनिल दूबे, रोहन पांडेय, सुनीला, कुंती, प्रमोद निषाद, प्रभात, गुलाम ताहिर, राकेश मौर्या, सुहेल अंसारी, एजाज हुसैन, धर्मराज चैहान, आदित्य शुक्ला आदि उपस्थित रहे।