केंद्रीय विद्यालय में बच्चे के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन का आखिरी मौका सोमवार तक है। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। कक्षा एक के लिए विद्यालय की वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। 23 अप्रैल को पहली मेरिट लिस्ट का प्रकाशन होगा।
केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स और केंद्रीय विद्यालय फर्टिलाइजर की कक्षा एक में प्रवेश के लिए क्रमश: 160 और 120 सीटें मौजूद हैं। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले वर्ष की भांति इस बार केंद्रीय विद्यालय में नामांकन देरी से होगा।
अब तक मार्च में नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली जाती थी, लेकिन इस बार अभिभावकों को अप्रैल से मई तक नामांकन के लिए इंतजार करना होगा। केवीएस द्वारा हर कक्षा के लिए अलग-अलग फॉर्म जारी किए गए हैं। फार्म की संख्या देखकर ही नामांकन फार्म भरना होगा। कक्षा एक में प्रवेश के लिए आवेदन एक अप्रैल से शुरू हुआ है।