महराजगंज जिले के सभी 12 ब्लॉकों में सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ होगा। प्रधान के 881, बीडीसी के 1148, जिला पंचायत सदस्य के 47 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 10172 सीटों पर कुल 27524 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला 18 लाख 70 हजार 370 मतदाता करेंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत दूसरे चरण में सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कराया जाना है। जिले में निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से चुनाव कराने के लिए सेक्टर, जोनल, सुपर जोनल व सुपर पुलिस अधिकारी आदि की तैनाती कर दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिले में निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से चुनाव कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। निर्विरोध हुई सीटों को छोड़कर शेष 12248 पदों पर सोमवार को मतदान होगा।
ब्लॉकवार मतदाता तथा विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव की स्थिति
ब्लॉक मतदाता प्रधान बीडीसी जिला पंचायत सदस्य
पनियरा 163986 72 100 4
परतावल 171521 77 106 4
घुघली 176036 74 104 4
सदर 151548 60 94 4
मिठौरा 184848 82 112 5
सिसवा 117928 60 74 3
निचलौल 195729 107 124 5
नौतनवा 182805 97 115 5
लक्ष्मीपुर 176817 96 104 4
फरेंदा 136976 71 86 4
बृजमनगंज 157614 65 97 4
धानी 54562 20 33 1
ग्राम सदस्य पद के 1108 सीटें रिक्त
ग्राम पंचायत सदस्य पद की जिले में 11280 सीटें हैं जिसमें से 1108 सीटें रिक्त हैं। अवशेष बचे 10172 सीटों पर चुनाव होंगे।
प्रधान की एक व बीडीसी की 18 सीट हो चुकी है निर्विरोध
जिले में प्रधान की एक तथा बीडीसी की 18 सीट निर्विरोध हो चुकी है। निचलौल क्षेत्र के पिपराकाजी में प्रधान की तथा बृजमनगंज व धानी ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य की 18 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।