फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अवर अभियंता आज से क्रमिक अनशन पर, दो दिन करेंगे सभी कार्यों का बहिष्कार

Tue, 21 Sep 2021 11:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

 झटपट पोर्टल समेत ऑनलाइन होने वाले कार्यों का दो दिन करेंगे बहिष्कार। वे 48 घंटे तक कार्य का बहिष्कार कर अपनी मांगों पर प्रबंध निदेशक का ध्यान आकृष्ट कराएंगे।
विज्ञापन
विद्युत ठेोदार संघ ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन (उ0प्र0) के बैनर तले गोरखपुर जिले के सभी अवर अभियंता मंगलवार यानी आज से क्रमिक अनशन पर हैं। वे 48 घंटे तक कार्य का बहिष्कार कर अपनी मांगों पर प्रबंध निदेशक का ध्यान आकृष्ट कराएंगे। संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों की प्रबंधन से हुई बातचीत के दौरान सकारात्मक हल न निकलने से अभियंता नाराज हैं।  
विज्ञापन


क्षेत्रीय सचिव पुष्कर उपाध्याय ने बताया कि आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे से सभी अवर अभियंता सीयूजी नंबर अगले 48 घंटे तक बंद रखे हैं। अगले निर्देश तक प्रबंधन के समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा सुबह 10 बजे से ही सभी अवर अभियंता विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर हैं। केंद्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि विभागीय कार्यों के लिए विभाग द्वारा लैपटॉप, कंप्यूटर, इंटरनेट डाटा एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। ऐसे में झटपट पोर्टल, ईआरपी पर होने वाले काम भी मंगलवार सुबह 9 बजे से बंद हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। संगठन के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नीरज बिंद, दीपक गुप्ता, रमेश कुमार, गौतम कुमार, कार्तिक वर्मा, शिवम चौधरी, अमित प्रताप सिंह, जनपद गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज शाखा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित हैं।

अवर अभियंताओं की प्रमुख मांगें
  • 1 अवर अभियंता के ग्रेड वेतन 4600 को 1 जनवरी 2006 से लागू किया जाए।
  • 2 नान फंक्शनल ग्रेड वेतन 4800 को समाप्त किया जाए।
  • 3 2000 के वाद विभाग में आए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए।
  • 4 ग्रेड वेतन 8700 के आदेश के अनुसार वेतन पर्ची जारी की जाए।
  • 5 24 घंटे विद्युत व्यवस्था के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
  • 6 सहायता अभियंता की सीनियारिटी सेवा नियमावली के अनुसार सही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें