फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: डीजल चोरी में तेल धंधेबाज, टैंकर का चालक व खलासी भेजे गए जेल

Tue, 21 Sep 2021 10:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज किया गया मुकदमा 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के देवीपुरा गांव में टैंकर से डीजल चोरी करने के मामले में पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने चौरीचौरा थाने में टैंकर चालक हाकिम अली, खलासी धनंजय, तेल कारोबारी श्रवण कुमार पासवान और सोमई राजभर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। चौरीचौरा पुलिस ने आरोपितों हाकिम अली, धनंजय और श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि सोमई राजभर फरार है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम चौरीचौरा अनुपम कुमार मिश्रा और सीओ जगत कन्नौजिया ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार शाम को हाइवे पर देवीपुर गांव के पास छापा मारकर टैंकर से डीजल चोरी पकड़ी थी। टीम को मौके पर चार लोग डीजल चोरी करते हुए मिले थे, इनमें से एक टीम को चकमा देकर फरार हो गया था। इन लोगों के कब्जे से पुलिस ने 220 लीटर डीजल, टैंकर से तेल निकालने का उपकरण और एक जरिकेन बरामद किया था।

पकड़े गए लोगों ने अपना परिचय टैंकर चालक हाकिम अली, खलासी धनंजय और तेल कारोबारी श्रवण पासवान निवासी देवीपुर दिया था। इन लोगों ने फरार व्यक्ति का नाम सोमई निवासी देवीपुर बताया था। डीएम विजय किरन आनंद ने सोमवार को आरोपितों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज करने का अनुमोदन किया।
विज्ञापन


चौरीचौरा थाना प्रभारी दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक गोरखपुर जितेंद्र सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायाधीश के आदेश पर तीनों को  न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चौथे आरोपित सोमई राजभर की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें