एक साथ 31 हजार यूनिट रीडिंग स्टोर मिली। इसके अलावा करीमनगर के नबीउल्लाह के परिसर में 32 हजार यूनिट रीडिंग पर बिजली बिल बना था, जबकि जांच के दौरान 38979 यूनिट रीडिंग स्टोर मिली। ऐसे ही तीन और उपभोक्ता मिले जिनके परिसर पर ऐसे ही मीटर रीडिंग स्टोर थी।
एसडीओ भानू प्रताप ने बताया कि अपनी टीम के साथ सभी संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की जा रही है। हंसनाथ ने अपने मीटर में रीडिंग छिपाकर करीब ढाई लाख रुपये से अधिक के राजस्व की चोरी की। इन सभी के कनेक्शन पर दस्तावेजों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 10 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मुकदमा भी दर्ज करवाया गया।