फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: झंगहा पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के तीन और आरोपियों को दबोचा, कई दिनों से थी तलाश

Wed, 01 Dec 2021 02:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस ने दोपहर में नई बाजार से हत्यारोपी शैलेश, अमरनाथ व सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों कही बाहर भागने के फिराक में थे। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के झंगहा के जद्दृपुर गांव में बीते रविवार को हुई दो लोगों की हत्या के तीनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। पुलिस ने दोपहर में नई बाजार से हत्यारोपी शैलेश, अमरनाथ व सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों कही बाहर भागने के फिराक में थे। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना के बाद डीआईजी और एसएसपी ने गांव में पहुंच कर पीड़ित परिवार से बात करने के साथ ही आरोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया था। इसी क्रम में एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी के नेतृत्व में पांच टीमें लगाई गई थीं।

एसपी नार्थ ने बताया कि मुख्य आरोपित गुलशन और विकास को दबोच लिया गया है। अभी तक की जांच में पता चला है कि गुलशन ने ही गोली चलाई थी। वारदात में विकास भी उसके साथ था। पुरानी रंजिश में गुलशन साहनी पक्ष ने कई राउंड गोलियां चलाई गई थीं। गोली लगने से रामकिशुन यादव (55) व विशाल यादव (20) की मौत हुई थी। वहीं, छह अन्य लोग घायल हो गए थे। विशाल यादव के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


वहीं दोहरे हत्याकांड से नाराज परिजनों और गांव वालों ने सोमवार शाम दोनों शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने पुलिसवालों पर कार्रवाई, 50 लाख रुपये मुआवजा और शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें