फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहनों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। पिपराइच थाना क्षेत्र के गुलहरिया स्थित बजरंगपुरम कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के समय पीड़ित परिवार अपने बच्चे के एडमिशन के लिए नोएडा गया हुआ था। वापस लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला, जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित बृजेश कुमार तिवारी, निवासी बजरंगपुरम कॉलोनी, गुलहरिया ने बताया कि वह 4-5 जून को परिवार सहित बच्चे के प्रवेश के सिलसिले में नोएडा गए थे। सोमवार सुबह जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर से चांदी की प्लेट, चांदी का सिक्का, सोने की बाली, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बिछुआ, सोने की कील, नथिया, घड़ी, कैमरा समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पिपराइच पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें