फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : गांव की सरकार चुनने के लिए अब बढ़ेगी चुनावी हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। छह बार समय-सीमा बढ़ाए जाने के बाद पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन बुधवार को होगा। इसके बाद से गांव की सरकार चुनने के लिए चुनावी बिसात बिछने लगेगी। मतदाता सूची के आधार पर ही समीकरण बनेंगे और बिगड़ेंगे।
विज्ञापन


29.63 लाख वोटर गांवों की सरकार चुनेंगे। यह पुनरीक्षित सूची जिले के चुनावी गणित और राजनीतिक समीकरण का आधार बनेगी। भले चुनाव को लेकर अभी तक तारीख तय नहीं हुई लेकिन गांवों में हलचल बढ़ गई है।
जिला मुख्यालय एवं सभी 20 ब्लॉक मुख्यालयों पर मतदाता सूची उपलब्ध होगी, जबकि बूथों पर मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाएगी ताकि मतदाता अपने नामों को देख सकें। विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या 29 लाख 63 हजार 142 हो गई है। बेलघाट ब्लॉक में सबसे अधिक 1.80 लाख मतदाता हो गए हैं। वहीं पाली ब्लाक में सबसे कम 1.03 लाख मतदाता हैं। अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद भी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में 10 जून को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले में 29.63 लाख मतदाता हैं। मतदाता सूची जिला मुख्यालय, सभी ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

जय प्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें