नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार देर रात ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन का नतीजा घोषित कर दिया। गोरखपुर जिले के मेधावियों ने अच्छी कामयाबी हासिल की है। शहर के विवेक कुमार गुप्ता ने 99.91 परसेंटाइल मार्क्स हासिल करके मान बढ़ाया है। अनुभव श्रीवास्तव को 99.94 और चेतन चौरसिया को 99.82 परसेंटाइल मिले हैं। इससे पहले भी चेतन का सेलेक्शन जेईई मेन व एडवांस में हुआ था।
जेईई मेन का नतीजा वेबसाइट
jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है। जिन विद्यार्थियों का चयन हुआ है, वह अब आईआईटी में दाखिले के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस का आवेदन फार्म भरेंगे। एडवांस में चयन हुआ तो आईआईटी में दाखिला मिलेगा।
जेईई मेन के स्कोर के सहारे एनआईटी व ट्रिपल आईटी में दाखिला मिलता है। प्रारंभिक तौर पर एबीसी कोचिंग क्लासेस से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक विवेक कुमार गुप्ता (99.91), चेतन चौरसिया (99.82) मिथिलेस (99.60), प्रखर वोहरा (99.26), चित्रांश (99.23) को सफलता मिली है।