फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: शहर में भक्ति की अलख जगा रहे हैं इस्कॉन के भक्त, धूमधाम से मनाएंगे जन्माष्टमी

Tue, 17 Aug 2021 07:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

इस्कॉन गोरखपुर के प्रभारी विद्यापति दास ने बताया कि 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर भी भक्तों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
गोरखपुर में इस्कॉन मंदिर के भक्त फेरी लगाते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोविड काल के दौरान एक बार फिर इस्कॉन के भक्त हरि नाम संकीर्तन के माध्यम से लोगों में भक्ति की अलख जगाने में जुट गए हैं। इस्कॉन की ओर से शहर के नौका विहार, गोलघर, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस्कॉन गोरखपुर के प्रभारी विद्यापति दास ने बताया कि संस्थापक आचार्य भक्ति वेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद कहते हैं कि हरिनाम संकीर्तन से वैदिक संस्कृति से हम पुन: जुड़ सकते हैं और भगवान से अपना संबंध स्थापित कर सकते हैं। भक्तों का प्रयास है कि हरिनाम प्रचार से अधिक से अधिक गोरखपुरवासियों को भगवान से एवं अपनी वैदिक संस्कृति से जोड़ सकें।

शहर में अलग-अलग जगहों पर हो रहे नगर संकीर्तन और पुस्तक व प्रसाद वितरण कार्यक्रम में प्रिय गोविंद दास, आदि श्याम दास, हरिगोपाल दास, सूरज प्रभु, रविन्द्र प्रभु,  यशार्थ प्रभु आदि भक्त बढ़ चढ कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

 
धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी
इस्कॉन गोरखपुर के प्रभारी विद्यापति दास ने बताया कि 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर भी भक्तों में काफी उत्साह है। महोत्सव कि तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें