इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) कम खर्चे में श्रद्धालुओं को रामेश्वरम, मदुरई, मल्लिकार्जुन एवं तिरुपति बालाजी का दर्शन कराएगा। यात्रा 14 नवंबर से शुरू होगी।
प्रत्येक यात्री को 17,640 रुपये किराया देना होगा। किराए का भुगतान बैंक से ईएमआई के जरिये भी किया जा सकता है। इसके तहत 645 रुपये प्रति महीने देना होगा। ट्रेन गोरखपुर से रवाना होगी और कई स्टेशनों से बैठने की सुविधा मिलेगी।
आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के मुताबिक रामेश्वरम, मदुरई, मल्लिकार्जुन एवं तिरुपति बालाजी के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन मिलेगा। स्थानीय यात्रा बसों द्वारा होगी और धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था भी किराए में शामिल है।
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति गोरखपुर रेलवे स्टेशन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी की वेबसाइट
www.irctctourism.com से भी ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है।
इन स्टेशनों से बैठने की सुविधा
गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज संगम, लखनऊ, कानपुर एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई
बुकिंग के लिए यहां करें संपर्क
गोरखपुर 8595924273
लखनऊ 8287930908, 8287930909, 8287930902