फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अपडेट: चार जनवरी से सात ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कराएगा आईआरसीटीसी, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी कर सकेंगे दीदार

Thu, 09 Dec 2021 10:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आईआरसीटीसी चार जनवरी को गोरखपुर से ट्रेन चलाएगा। इसका किराया प्रति व्यक्ति 12285 रुपये होगा। वहीं स्थानीय यात्राएं बसों के माध्यम से पूरी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमनाथ, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर सहित सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ गुजरात व महाराष्ट्र के पर्यटन स्थलों के भ्रमण की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) चार जनवरी को गोरखपुर से भारत दर्शन यात्रा ट्रेन चलाएगा।  
विज्ञापन


विशेष ट्रेन से श्रद्धालु सोमनाथ, ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, नागेश्वर, भीमाशंकर, घृणेध्वर, त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश मंदिर का भी दर्शन कर सकेंगे। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को भी नजदीक से देख सकेंगे। ट्रेन गोरखपुर से रवाना होकर देवरिया, बेल्थरा, मऊ, वाराणसी, भदोही, जंगही और प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी। सभी कोच स्लीपर श्रेणी के होंगे।

किराया प्रति व्यक्ति 12285 रुपये निर्धारित है। स्थानीय यात्राएं बसों के माध्यम से पूरी कराई जाएंगी। नाश्ता और भोजन शाकाहारी होगा। जल्द ही टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि चार जनवरी को गोरखपुर से भारत दर्शन यात्रा ट्रेन चलाने की योजना है। जल्द ही ट्रेन का ब्यौरा रेलवे की वेबसाइट दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें