फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बेटी का सौदा: पुलिस से मां बोली... बेची नहीं लड़की, शादी कराई थी, अब फंसाना चाहती है वो

Fri, 08 Dec 2023 02:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

चिलुआताल में रहने वाली एक युवती ने बुधवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप है कि वह अपनी मां के साथ चिलुआताल के महेसरा में आसरा आवास में रहती है। बगल में ही रहने वाली एक महिला गरीबी का फायदा उठाकर लड़कियों की हरियाणा में शादी कराती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में चिलुआताल इलाके की युवती का चार लाख में सौदा होने की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस को मां ने बताया कि उसने बेटी को बेचा नहीं, बल्कि शादी कराई थी। दो अन्य बेटियों की भी शादी हरियाणा में ही की है।

विज्ञापन


आरोप लगाने वाली तीसरी बेटी की बरात आई थी और 22 नवंबर को विदा होकर गई थी, लेकिन बेटी का एक युवक से प्रेम संबंध है, जिसकी मदद से वह भागकर आई है और परिजनों को फंसाना चाहती है। उधर, प्रार्थनापत्र देने के बाद युवती का पता नहीं है, अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल में रहने वाली एक युवती ने बुधवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप है कि वह अपनी मां के साथ चिलुआताल के महेसरा में आसरा आवास में रहती है। बगल में ही रहने वाली एक महिला गरीबी का फायदा उठाकर लड़कियों की हरियाणा में शादी कराती है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पांच मिनट में तोड़ देता था स्कूटी का लॉक...लेकर हो जाता फरार
 

विज्ञापन

बताया कि छह बहनों में से दो की शादी हो चुकी है और मां ने उसी सहेली के जरिये उसकी भी शादी कर दी। चार लाख रुपये लेकर सौदा किया गया और शादी करके हरियाणा चली गई। वहां पर जाने के बाद पता चला कि उसे बेचा गया है। उसके साथ रोजाना मारपीट की जाती थी।

इसे भी पढ़ें: त्योहार बीतने के 15 दिन बाद भी कम नहीं हो रही रेलवे स्टेशन की भीड़

युवती का कहना है कि उत्पीड़न से आजिज आकर वह किसी तरह से घर से निकली और बस पकड़ कर गोरखपुर आ गई। यहां आने पर यकीन हो गया है कि इसी तरह से कई लड़कियों को शादी के नाम पर बेचा गया है।

इसी शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवती की मां का बयान दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें