फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव से पहले कार्रवाई की तैयारी: अचानक मालामाल हुए गोरखपुर मंडल के 29 लोगों पर खुफिया नजर, जांच के दायरे में हैं ये लोग

Mon, 03 Jan 2022 01:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पिछले तीन वर्षों में मंडल में 29 लोग अचानक अमीर हो गए हैं। आशंका है कि इन्होंने आय से अधिक संपत्ति जोड़ी है। एजेंसियों की जांच की सूची में गोरखपुर के अलावा महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया के लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अचानक मालामाल हुए गोरखपुर मंडल के 29 अमीरों पर खुफिया एजेंसियों की नजर है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए इनकी निगरानी की जा रही है। खबर है कि एक एनजीओ संचालक, जो पिछली बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है, लेनदेन का हिसाब नहीं दे पाया है। उसे नोटिस भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों में मंडल में 29 लोग अचानक अमीर हो गए हैं। आशंका है कि इन्होंने आय से अधिक संपत्ति जोड़ी है। एजेंसियों की जांच की सूची में गोरखपुर के अलावा महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया के लोगों के नाम शामिल हैं। इनकी आमदनी की जांच पड़ताल हो रही है।

जांच में यह सामने आया है कि नेपाल से सटे जिलों में पिछले कुछ सालों में धार्मिक स्थलों की संख्या में इजाफा हुआ है। हालांकि यह मामला पहले भी सामने आ चुका है। एक बार फिर से खुफिया एजेंसियों की कई टीमें इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से पहले इन पर कार्रवाई हो सकती है। गोरखनाथ क्षेत्र में रहने वाला एक एनजीओ संचालक भी जांच के दायरे में है। शिकायत पर हुई जांच में संचालक लेनदेन का हिसाब नहीं दे पाए। जबकि मुंबई के साथ ही देश के कई शहरों से लोगों ने एनजीओ के खाते में रुपये आया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें