फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को उठाया: दरोगा के बेटे ने राह चलती युवती से की छेड़खानी, हाथ पकड़ा

Fri, 23 Jun 2023 10:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

रामगढ़ताल थाने में दी तहरीर में युवती ने लिखा है कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। तारामंडल का रहने वाला अतुल अक्सर छेड़खानी करता है। अतुल के पिता दरोगा हैं। उसकी हरकतों को नजरअंदाज कर समझाया तो उसने पिता की वर्दी का रौब दिखाया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल इलाके के तारामंडल के पास बृहस्पतिवार को एक दरोगा के बेटे ने राह चलती युवती से छेड़खानी की। आरोप है कि उसने युवती का हाथ पकड़कर जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। पुलिस ने देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया। छेड़खानी की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल थाने में दी तहरीर में युवती ने लिखा है कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। तारामंडल का रहने वाला अतुल अक्सर छेड़खानी करता है। अतुल के पिता दरोगा हैं।

इसे भी पढ़ें: अब पूर्वांचल में सक्रिय होगा मानसून, आज से हल्की बारिश की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी हरकतों को नजरअंदाज कर समझाया तो उसने पिता की वर्दी का रौब दिखाया। बृहस्पतिवार को युवती को अकेला पाकर अतुल ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन साथ चलने का दबाव बनाने लगा।

युवती ने एसपी सिटी से शिकायत की। एसपी सिटी के निर्देश पर रामगढ़ताल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर देर रात उसे हिरासत में ले लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें