फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा विधायक के भाई को थाना परिसर में पिटवाने के आरोपों से घिरे इंस्पेक्टर लाइनहाजिर

Fri, 18 Dec 2020 11:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोरखपुर में पिपराइच से भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई रमाशंकर को थाने ले जाकर पिटवाने के आरोपों से घिरे शाहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह को गुरुवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस लाइंस में तैनात संतोष कुमार सिंह को शाहपुर का नया थानेदार बनाया गया है।

विज्ञापन


सूचना है कि सुधीर सिंह का तबादला देवीपाटन कर दिया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मामले में दो दरोगा व एक कांस्टेबल के खिलाफ पहले ही कार्रवाई हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, सात दिसंबर को भाजपा विधायक के भाई रमाशंकर सिंह अपने मित्र के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार में पीछे से एक स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी थी। बाद में एक युवती आई और उसके बुलाने पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस मामले में आरोप था कि विधायक के भाई के साथ थाना परिसर में मारपीट की गई थी और इंस्पेक्टर मौजूद थे।
विज्ञापन


इसे गंभीरता से लेते हुए ही एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया था। साथ ही एक दरोगा व एक कांस्टेबल को लाइनहाजिर कर दिया था। एसएसपी ने ही पूरे मामले की जांच एसपी सिटी सोनम कुमार को सौंपी थी।

जांच पूरी हुई या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन गुरुवार को ही जनहित का हवाला देकर शाहपुर के थाना प्रभारी सुधीर सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया। इस मामले को विधायक के भाई की थाना परिसर में पिटाई से जोड़कर देखा जा रहा है। इस सिलसिले में सुधीर सिंह का पक्ष नहीं मिल सका है। जैसे ही पक्ष आएगा उसे प्रकाशित किया जाएगा।

 

विज्ञापन

एडीजी ने लिया था पूरे मामले का संज्ञान

चर्चा है कि एडीजी दावा शेरपा के आदेश पर सुधीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विधायक के भाई से मारपीट की घटना का संज्ञान एडीजी ने ही लिया था। साथ ही एसएसपी को कार्रवाई का आदेश दिया था। अब सुधीर को लाइनहाजिर कर दिया है। खबर है कि एडीजी ने सुधीर का तबादला देवीपाटन कर दिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

मुख्यमंत्री तक पहुंचा था मामला
शाहपुर थाना परिसर में भाजपा विधायक के भाई के साथ मारपीट का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भी पहुंचा था। विधायक महेंद्र पाल सिंह ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। इससे पहले विधायक व भाजपा नेता एसएसपी जोगेंद्र कुमार से भी मिले थे।

एसएसपी ने तत्काल पुलिस क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ से प्रारंभिक जांच कराई थी। इसी आधार पर दो दरोगा व एक कांस्टेबल के खिलाफ पहले कार्रवाई हुई थी। अब थाना प्रभारी को लाइनहाजिर किया गया ही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें