फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचना में लापरवाही पर दरोगा लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
विवेचना में लापरवाही पर दरोगा लाइनहाजिर
विज्ञापन

गोरखपुर। ‘पुलिस अफसर आप के द्वार’ कार्यक्रम के तहत एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बुधवार को झंगहा थाने पर चौपाल लगाई। इस दौरान विवेचना में लापरवाही पाए जाने पर दरोगा विजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं एक महिला के प्रार्थना पत्र पर बीट पुलिस अधिकारी पूजा द्वारा लापरवाही करने पर उन्हें भी लाइन हाजिर किया गया है। थाने का निरीक्षण कर उन्होंने सुधार के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चौपाल में 68 प्रार्थना पत्र आए जिनमें 36 मामलों का तत्काल निस्तारण करते हुए नौ मुकदमे दर्ज कराए गए। 31 मामलों में जांच करने का आदेश दिया गया है। एसपी सिटी सोनम कुमार रामगढ़ताल थाने में मौजूद रहे। उनके सामने कई मामले आए जिनके त्वरित निस्तारण का उन्होंने आदेश दिया। नौकरी दिलाने के नाम पर गुमराह कर ठगी करने वाले गिरोह की शिकायत आई जिसमें एसपी सिटी ने केस दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है। इसी तरह एसपी ट्रैफिक आरएस गौतम चिलुआताल थाने में मौजूद रहे। उनके सामने कई मामले आए जिसमें जांच का आदेश दिया गया है। जिन मामलों में मुकदमा पंजीकृत कराने की जरूरत थी उसमें तत्काल केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें