फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेपाल से चरस तस्करी में दरोगा बर्खास्त, रिपोर्ट शासन को भेजी

Sat, 14 Oct 2023 09:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आईजी ने रेंज के सभी एसपी को पत्र जारी कर चरस, गांजा जैसे मामलों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी गोरखपुर को शाहपुर थाने में दर्ज केस में गहनता से जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
शाहपुर थाने में गिरफ्तार दरोगा और उसका साथी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल से चरस की तस्करी के आरोप में पकड़े गए दरोगा रविंद्र कुमार शुक्ला को बर्खास्त कर दिया गया है। एसएसपी ने दरोगा को निलंबित करते हुए कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी। आईजी जे.रविंद्र ने रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को दरोगा की सेवा समाप्त करते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई कर दी। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन


आईजी ने रेंज के सभी एसपी को पत्र जारी कर चरस, गांजा जैसे मामलों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी गोरखपुर को शाहपुर थाने में दर्ज केस में गहनता से जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया है।

दरोगा को गोरखपुर और महराजगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बीते बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। दरोगा के पास से दस किलो 490 ग्राम चरस बरामद की गई थी। पुलिस की पूछताछ में दरोगा ने गुनाह स्वीकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें