फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज : 72 घंटे बाद खुली भारत-नेपाल सीमा, वाहनों का आवागमन शुरू

Sat, 05 Mar 2022 02:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनौली (महराजगंज)

सार

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सील कर दी गई थी अंतरराष्ट्रीय सीमा। पर्यटकों और भारी वाहनों के आवागमन पर लगा दी गई थी रोक।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बंद की गई भारत-नेपाल सीमा को शुक्रवार को 72 घंटे बाद खोल दिया गया है। यात्रियों के साथ भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने से सीमा और सीमावर्ती बाजारों में रौनक लौट आई है।  

विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा तीन दिनों तक बंद रहने से सीमा और सीमावर्ती कस्बा सोनौली व नेपाल के बेलहिया में पर्यटक नहीं पहुंच पा रहे थे। वाहनों का आवागमन भी नहीं हो पा रहा था। इससे इन जगहों पर वीरानी सी छा गई थी। शुक्रवार सुबह छह बजे सोनौली सीमा से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। जो वाहन तीन दिनों से सरहद पर फंसे थे, वह नेपाल के लिए रवाना हो गए। सीमा खुलने के बाद वाहनों का आवागमन पहले की तरफ सामान्य हो गया है। 

भारत नेपाल मैत्री समाज के बेलहिया अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने बताया कि भारत में चुनाव के कारण सीमा सील थी। इस कारण सीमावर्ती नेपाल के क्षेत्रों में भी सन्नाटा पसर गया था। व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि सोनौली कस्बा नेपाली ग्राहकों पर निर्भर है। तीन दिनों से सीमा बंद होने के कारण ग्राहक नदारद थे। एसएसबी इंस्पेक्टर आरएस अहीर ने बताया कि शुक्रवार से आवागमन सामान्य हो गया है। जांच पड़ताल और पहचान पत्र देखकर यात्रियों को आने-जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें