फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने इस कृषि परियोजना का किया था शिलान्यास, आज किसानों की आय हो चुकी है दोगुनी

Fri, 19 Jun 2020 01:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
भारत-इजरायल केंद्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बस्ती जिले अयोध्या-गोरखपुर हाइवे पर स्थित गोटवा के करीब बंजरिया गांव में भारत-इस्रायल कृषि परियोजना के तहत फल उत्कृष्ठता केंद्र की स्थापना की गई है। जो किसानों की आय दोगुनी करने में मील का पत्थर साबित हो रही है। यहां से फल और सब्जियों की निरोगी पौध प्राप्त कर किसान अतिरिक्त मुनाफा कमा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के बस्ती और कन्नौज में ही इंडो-इस्रायल परियोजना के तहत फल उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिसमें पहले पौध उत्पादन का गौरव बस्ती को प्राप्त है। 26 अक्तूबर 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने इसका लोकार्पण किया। करीब सात करोड़ 40 लाख की लागत से इसे तैयार किया गया।

केंद्र पर स्थापित हाइटेक नर्सरी की क्षमता दस लाख पौधे प्रति साल तैयार करने की है। 2019-20 में 16129 उच्च गुणवत्ता की आम की पौध व 214615 सब्जियों की पौध तैयार कर बागवानों को उपलब्ध कराई गई। यहां 41 बागवानों ने मनपसंद बीज देकर 75846 सब्जियों की पौध तैयार कराई।
विज्ञापन


केंद्र पर फल व सब्जियों के बगानों का सजीव प्रदर्शन भी किया गया है। जहां पहुंचकर किसान खेती करने के तरीके सीखते हैं। प्रभारी अधिकारी व वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेश कुमार बताते हैं कि केंद्र पर किसानों को आम, अमरूद, पपीता, तरबूज, खरबूज, के अलावा मौसम सब्जियों के बगीचे लगाए गए हैं। इनकी मदद से आधुनिक तकनीकों का प्रयोग, पौध लगाने के तरीके आदि बताए जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें