फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: ऐतिहासिक बूढ़ा नीलकंठ मंदिर में धर्मशाला बनवा रहा भारत, लोगों ने कहा- धन्यवाद

Wed, 17 Mar 2021 04:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर (कपिलवस्तु)।
विज्ञापन
nepal news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित बूढ़ा नीलकंठ मंदिर में धर्मशाला का पुनर्निमाण कार्य बुधवार से शुरू हुआ। नेपाल में भारतीय दूतावास के उप प्रमुख नमग्य सी. खंपा और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण के कार्यकारी अधिकारी सुशील ग्यावली ने बुधवार सुबह संयुक्त रूप से शिलापट्ट स्थापना कर निर्माण कार्य का उद्धाटन किया।

विज्ञापन


भारत सरकार की ओर से नेपाल की 28 सांस्कृतिक विरासतों का पुनर्निमाण कराया जा रहा है। इसके तहत बूढ़ा नीलकंठ मंदिर में धर्मशाला के पुनर्निमाण के लिए भारत सरकार ने अनुदान राशि जारी की है। इस मौके पर नमग्य सी. खंपा ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संबंध समानता के आधार पर वर्षों से मौजूद हैं। इन क्षेत्रों में नेपाल की सहायता करने का एकाधिकार और विशेषाधिकार भारत के लिए जिम्मेदारी दोनों हैं।

भारत सरकार द्वारा नेपाल सरकार के पुनर्निर्माण के लिए निर्धारित 28 सांस्कृतिक स्मारकों के पुनर्निर्माण के लिए अनुदान सहायता प्रदान करने के लिए 2017 में सहमति व्यक्त की थी। नवंबर 2019 में, भारत सरकार के सहयोग से बूढ़ा नीलकंठ मंदिर का निर्माण 2.20 करोड़ नेपाली रुपये की लागत से किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें